फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सगाई के बाद मंगेतर के साथ किया कई बार दुष्कर्मम, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार

सगाई के बाद मंगेतर के साथ किया कई बार दुष्कर्मम, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार

Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
सगाई के बाद मंगेतर के  साथ किया कई बार दुष्कर्मम, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार
सगाई के बाद मंगेतर के साथ किया कई बार दुष्कर्म, बाद में विवाह करने से कर दिया इंकार
विज्ञापन

दूसरी जगह किया विवाह, पुलिस ने दर्ज किया आरोपी युवक व उसके परिजनों के खिलाफ मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक युवती के साथ एक युवक ने विवाह के लिए रिश्ता तय होने के बाद कई बार दुष्कर्म किया। बाद में उसने उस युवती से रिश्ता तोड़ते हुए दूसरी जगह विवाह कर लिया। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक सहित उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंजाब के मानसा क्षेत्र के बोहा निवासी सोनू शर्मा के साथ 1 फरवरी 2018 को उसका रिश्ता तय हुआ था। सोनू 31 दिसंबर 2018 तक कई बार कैथल आया और उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा है। आरोपी कभी उसे घर पर तो कभी होटल में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तो उसका जबरदस्ती गर्भपात भी करवा दिया। सगाई के 10 माह बाद आरोपी युवक ने सगाई को तोड़ते हुए दूसरी जगह शादी कर ली। जिस पर उसने मामले की शिकायत महिला थाने में दी है। लड़की ने पुलिस से आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ निर्मला देवी ने बताया कि पुलिस ने मंगेतर सोनू शर्मा निवासी बोहा मानसा (पंजाब) के खिलाफ दुष्कर्म एवं लड़के के पिता जयपाल पर अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed