फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पटियाला पुलिस ने गुहला-चीका से प्रिंटिंग मशीन संचालक व पेंटर को किया आतंकी की मदद के आरोप में गिरफ्तार

पटियाला पुलिस ने गुहला-चीका से प्रिंटिंग मशीन संचालक व पेंटर को किया आतंकी की मदद के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने गुहला-चीका से प्रिंटिंग मशीन संचालक व पेंटर को किया आतंकी की मदद के आरोप में गिरफ्तार
आतंकी की मदद के आरोप में पटियाला पुलिस ने गुहला-चीका से प्रिंटिंग मशीन संचालक व पेंटर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

- क्षेत्र में दिन भर रहा मामला चर्चा का विषय
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आतंकी की मदद के आरोप में पटियाला पुलिस ने गुहला-चीका में प्रिंटिंग मशीन संचालक व एक पेंटर को गिरफ्तार किया है। 4 नवंबर को पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके ले गई है। सोमवार को दिनभर मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। अभी तक यही पता चल पाया है कि दोनों ने कुछ सामग्री प्रिंट करके पटियाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी की मदद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुहला-चीका में पटियाला रोड पर पेंटर की दुकान संचालक विनोद कुमार निवासी अंबा कॉलोनी चीका को गिरफ्तार किया है। जो मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट सहित अन्य सामग्री लिखने का काम करता है। बताया जा रहा है कि आतंकी से संबंधित शब्द उसने एक बाइक पर लिखे थे।
विज्ञापन

इसी प्रकार से एक अन्य रमेश कुमार निवासी रेवाड़ जागीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो कांगड़ा प्रिंटिंग प्रेस के नाम से सिनेमा रोड पर दुकान चलाता है। 11 माह पहले उससे आतंकी द्वारा लेटर पैड प्रकाशित करवाए जाने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीआईए पटियाला के इंस्पेक्टर ने मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मामले का पूरा विवरण तो नहीं पता। लेकिन पटियाला पुलिस इन दोनों को 4 नवंबर को गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed