{"_id":"5b96bca1867a557f6016642f","slug":"171536605345-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बदल कर उड़ाए पचास हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बदल कर उड़ाए पचास हजार रुपये
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल कर उड़ाए पचास हजार
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। एटीएम कार्ड बदल कर पचास हजार रुपये उड़ा लिए। कार्ड के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि वह रविवार को पंजाब नैशनल बैंक सीवन के एटीएम में बैलेंस चैक करने के लिए गया था। वहां पर किसी व्यक्ति ने बातों में लगा कर उसके साथ उसका एटीएम कार्ड बदल लिया, उसे इसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद करीब ढाई बजे उसके फोन पर मैसेज आने लगे कि उसके खाते से एटीएम का इस्तेमाल करके पैसे निकाले जा रहे हैं। जब तक वह कुछ कर पाते उसके खाते से पचास हजार रुपये की राशि निकल चुकी थी। नीरज ने बताया कि उसके खाते में 50 हजार 796 रुपये की राशि थी और अब उसके खाते में केवल सात सौ रुपये ही शेष बचे हैं। बाकी पैसे निकाल लिए गए हैं। इसके बारे में उन्होंने लिखित शिकायत थाना सीवन में दे दी है।