फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   घर से स्कूल गया 14 साल का किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण के आरोप में केस

घर से स्कूल गया 14 साल का किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण के आरोप में केस

Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर से स्कूल गया 14 साल का किशोर लापता, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण के आरोप में केस
घर से स्कूल गया किशोर लापता, अपहरण का केस
विज्ञापन

कैथल। गत 30 अगस्त को घर से स्कूल के लिए गया 14 साल का किशोर लापता है। पुलिस ने उसकी मां की शिकायत पर अपहरण के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से कैथल में पीओपी का काम करने वाले परिवार से एक महिला ने बताया कि उसका 14 साल का बेटा अविनाश 30 अगस्त को अमरगढ़ गामड़ी स्थित राजकीय स्कूल नंबर चार में गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। उन्हें किसी पर शक भी नहीं। लेकिन पता चला कि वह स्कूल तक पहुंचा नहीं था। इसलिए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी प्रकार से पूंडरी के वार्ड 11 की पिंकी ने आरोप लगाया कि उसका बेटा सचिन 27 अगस्त को घर से खेलने के लिए बाहर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। आसपास पता करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed