{"_id":"5a2592c94f1c1b4c528b772a","slug":"171512411849-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर लिफ्ट मांगकर पर्स चोरी करने वाले महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर लिफ्ट मांगकर पर्स चोरी करने वाले महिला गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर लेती थी लिफ्ट, करती थी पर्स चोरी, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
बाइक पर लिफ्ट मांगकर पर्स चुराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया है। पुलिस ने महिला के मकान से चुराये गया आधार कार्ड व 2000 रुपये नकदी बरामद कर ली है।
पीआरओ ने बताया कि 15 सितंबर को चंदाना निवासी एक व्यक्ति बाइक पर अपनी पत्नी सहित अस्पताल आया हुआ था। उसने पत्नी को बस में बैठा दिया ओर निजी काम के लिए बाइक पर ढांड बाईपास की तरफ जा रहा था। फाटक के पास एक महिला ने लिफ्ट मांगते हुए कहा कि उसे ढांड बाईपास पर जाना है। पुलिस लाइन से थोड़ा आगे जाते ही महिला ने उसकी पिछली जेब से पर्स निकाल लिया। जिसमें 18 हजार 500 रुपये नकदी व कुछ कागजात थे। जैसे ही महिला बाइक से उतरी तो चालक को शक हो गया लेकिन महिला मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। हड़बड़ाहट में महिला का मोबाइल वहां पर गिर गया। जिसे व्यक्ति ने पुलिस को सौंप दिया। प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई विजय कुमार व लेडी हेड कांस्टेबल ममता देवी की टीम ने जांच दौरान रविवार को बस अड्डा कैथल से पूंडरी के एक गांव निवासी करीब 38 वर्षीय महिला को काबू किया। जिसके पास से आधार कार्ड सहित चोरी हुआ पर्स व 2000 रुपये नकदी बरामद कर ली गई। जबकि शेष नकदी महिला ने खर्च कर दी थी।