{"_id":"59fe07de4f1c1bd9538baff6","slug":"171509820382-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व कार की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक व कार की टक्कर में तीन घायल
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक व कार की टक्कर में तीन घायल
कैथल। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर ट्रक व कार की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। टोहाना के गांव कनड़ी निवासी अंकित ने बताया कि वे पांच दोस्त गाड़ी में सवार होकर अंबाला किसी काम के लिए गए थे। शनिवार को दोपहर के समय सभी गाड़ी में सवार होकर वापस आ रहे थे। गाड़ी को रोहित चला रहा था। जब गाड़ी क्योड़क गांव के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में लोहा खेड़ा निवासी गुरप्रीत, खोखर गांव निवासी गुरू सिमरन व गाड़ी चला रहे रोहित को चोट आई है। तरणजीत व अंकित इस हादसे में बाल-बाल बच गए। राहगिरों ने उपचार के लिए तीनों को कैथल के सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।