{"_id":"59b43cbb4f1c1bf17f8b5701","slug":"171504984251-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से कॉलेज आते-जाते समय कर रहा था छात्रा को पेरशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लंबे समय से कॉलेज आते-जाते समय कर रहा था छात्रा को पेरशान
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती के परिजनों ने मनचले को सिखाया सबक
लंबे समय से कॉलेज आते-जाते समय युवती को कर रहा था परेशान
शनिवार को रास्ता रोकने पर छात्रा ने फोन करके बुलाए परिजन, युवक की जमकर धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अंबाला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास एक मनचले की युवती व उसके परिजनों ने जमकर धुनाई की। आस-पास के दुकानदारों ने वहां पर युवक को छुड़वाया। मनचला काफी दिनों से युवती के पीछे पड़ा था। युवती के पीएनबी के पीछे से निकलने वाले मार्ग के बीच में पहुंचने पर वह परेशान करता था।
शनिवार करीब साढ़े 12 बजे जब युवती कॉलेज से घर आ रही थी तो युवक ने उसका पीछा किया और गली में प्रवेश करते ही युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। युवती ने फोन करके परिजनों को मनचले के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन वहां पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ कर खूब पिटाई की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिटाई के बाद मौके पर ही युवक ने युवती से माफी मांगी। आस-पास के लोगों व दुकानदारों ने बीच आकर बीचबचाव किया। उन्होंने बताया कि युवक ने भागने का प्रयास किया था लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया ओर उसकी धुनाई कर दी। मौके पर युवती के परिजनों ने कुछ भी कहने से मना कर दिया और युवती को लेकर घर चले गए।
महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई युवक किसी छात्रा को परेशान करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।