फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों का रिमांड हासिल किया

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों का रिमांड हासिल किया

Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों का रिमांड हासिल किया
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों का रिमांड हासिल किया
विज्ञापन

राजौंद में आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए खुद ही लगाई बाइकों के आग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख पर सीबीआई कोर्ट पंचकूला द्वारा फैसला आने के बाद डेरा समर्थकों द्वारा की गई हिंसा के मामलों में पुलिस ने 12 लोगों का रिमांड हासिल किया है। वहीं 19 को जेल भेज दिया है।
राजौंद पुलिस ने चार-चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से वारदात में प्रयोग कार, दो बोतल पेट्रोल, गंड़ासी, एक बैग व माचिस बरामद कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बाइक पर फरार हुए वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चारों का रविवार को अदालत से एक दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सुल्तानियां करतारपुर निवासी गुरमीत सिंह का गांव में ही एचपी पेट्रोल पंप है। थाना गुहला में 26 अगस्त को दर्ज मामले अनुसार 25 अगस्त को डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के बाद हथियारों से लैस डेरा अनुयायी बाइक व कार में सवार होकर शाम करीब 4:40 बजे उसके पेट्रोल पंप पर आए और सेल्समैनों के साथ मारपीट करते हुए पंप की मशीन व उसकी कार तोड़ दी। आरोपियों ने उसकी चेन व नकदी लूटने का प्रयास किया गया। आरोपी पंप पर आगजनी करते हुए फरार हो गए। एसपी ने बताया गुहला सब इंस्पेक्टर सतप्रकाश की अगुवाई में एएसआई सुरेश कुमार की टीम ने गांव कसौर में रेड मारकर आरोपी लखविंद्र सिंह, जसबीर सिंह, मदन सिंह, व बलकार सिंह सभी निवासी कसौर को धारा 148,149, 394,188, 427, 436 व पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 तहत गिरफ्तार कर लिए गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में शामिल कार, दो बोतल पेट्रोल, गंड़ासी, एक बैग व माचिस बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इसके अलावा चीका स्थित 2 पेट्रोल पंप व पावर हाउस में आगजनी, तोड़फोड़ व कातिलाना हमला करने के तीन मामलों में चीका पुलिस द्वारा 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 8 बाइक, 2 कैनी पट्रोल, 2 खाली बोतल पट्रोल, 8 लाल मिर्ची पाउडर पैकेट, 7 गंड़ासी, तथा एक स्प्रे बोतल बरामद की गई है। वारदात में शामिल शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी आरोपियों 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा थाना चीका प्रबंधक इंस्पेक्टर जितेंद्र की अगुवाई में एएसआई जयकिशन, एएसआई भीम सिंह व एएसआई अजमेर सिंह की टीम द्वारा तोडफ़ोड़, आगजनी व सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी में बाधा डालते हुए कातिलाना हमला करने के मामलों में 8 डेरा सिरसा अनुयायी गिरफ्तार किए गए है। आरोपियों की पहचान गुरजीत सिंह निवासी वार्ड नं. 2 चीका, रनदीप उर्फ दीपू निवासी भागल, सुभाष चंद निवासी हरीगढ़ किंगन, हरपाल उर्फ पाला निवासी गगड़पुर, गुरध्यान उर्फ ध्यान निवासी छन्ना जाटान, सुरेश कुमार निवासी शक्ति नगर चीका, गुरतेज सिंह निवासी वार्ड नं. 2 चीका तथा सोहन निवासी भागल शामिल है। आरोपी व उनके अन्य साथियों द्वारा अर्जुन नगर कैथल निवासी ओमप्रकाश के कैथल रोड चीका स्थित पेट्रोल पंप पर तथा चीका निवासी विरेंद्र कुमार के कैथल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आगजनी व तोड़फोड़ की गई।

एसपी के अनुसार राजौंद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 19 डेरा सिरसा अनुयायी रविवार को अदालत में पेश कर दिए गए। जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हथियार बरामद करने के अतिरिक्त उनकी जली हुई 20 बाइक कब्जे में ली गई है। जो आरोपियों द्वारा सबूत मिटाने की कोशिश दौरान खुद आग लगाकर जला दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed