फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बदमाशों से पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित राधा-कृष्णा स्कूल के शीशे तोड़े

बदमाशों से पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित राधा-कृष्णा स्कूल के शीशे तोड़े

Tue, 18 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित राधा-कृष्णा स्कूल के शीशे तोड़े
बदमाशों ने स्कूल के तोड़े शीशे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

पांच बदमाशों ने राधा-कृष्णा स्कूल में रात बारह बजे दिया घटना को अंजाम
फोटो संख्या- 1 व 2
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। रविवार रात पांच बदमाशों ने राधा-कृष्णा स्कूल भवन पर पथराव करके स्कूल के शीशे तोड़ डाले और फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। जिसमें युवक पथराव कर भागते नजर आ रहे हैं। यह स्कूल पुलिस चौकी अनाज मंडी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। स्कूल प्रिंसिपल लाभ सिंह लैलर ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 7 मिनट पर स्कूल के सामने स्थित गली से पांच युवक निकले और स्कूल भवन पर पथराव कर फरार हो गए। इन युवकों ने स्कूल भवन में लगे शीशे को निशाना बनाया और उन्हें काफी क्षतिग्रस्त कर दिया। चौकीदार ने उन्हें रात को पूरी वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे हैं पत्थराव करते हुए:- स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पहले सामने की गली से तीन युवक फिर दो और युवक निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जो अपने साथ पत्थर लिए हुए थे। सभी युवकों ने अपनी जेब से निकाले पत्थरों से स्कूल भवन में पथराव किया और वापस उसी गली से फरार हो गए। सभी ने अपने मुंह ढक रखे थे। एक युवक की बाजू पर पट्टी भी बंधी थी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल गई है। शीघ्र ही इन युवकों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed