{"_id":"5ab2ab944f1c1ba8768b6aeb","slug":"161521658772-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
चीका में अगस्त में हुई थी चोरी की बड़ी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चीका निवासी केमिस्ट के वकील कालोनी स्थित मकान से करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सीआईए-टू पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इस आरोपी के पंजाब क्षेत्र में एक डकैती मामले बारे न्यायिक न्यायिक हिरासत में बंद होने के चलते न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गये थे। व्यापक पूछताछ व घटनास्थल की निशानदेही उपरांत आरोपी पंजाब पुलिस की प्रिजनर गार्द के हवाले कर दिया गया। बता दें कि उपरोक्त मामले में सीआईए-टू द्वारा 2 अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनके कब्जे से अधिकांश चोरीशुदा संपत्ति बरामद की जा चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-टू इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक रामबीर सिंह की टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान करीब 28 वर्षीय आरोपी जितेंद्र उर्फ काला निवासी बलबेहडा (पंजाब) हाल निवासी पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। उस पर वकील कालोनी चीका निवासी एक व्यवसायी के घर से लगभग एक करोड़ रुपये के सामान की चोरी का आरोप है। 2 अगस्त 2017 को यह घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 5 अगस्त को घग्गर पुल टटियाना के नजदीक से एक कार से रविंद्र कुमार उर्फ कालु निवासी वकील कलोनी व आरोपी आशीश उर्फ मिंटी निवासी हुड्डा कलोनी ट्यूबवेल नं. 1 चीका को काबू कर 5 किलो 161 ग्राम वजनी चांदी जेवरात, 905 ग्राम 605 मिलीग्राम वजनी सोना जेवरात, 5 व 10 रुपये के 36 किलो 176 ग्राम वजनी सिक्के, 46,385 रुपये नकदी, चोरीशुदा नकदी से खरीदी गई बीट गाड़ी बरामद कर ली थी।
स्मैक पीकर बनाई थी लूट की योजना : आरोपी रविंद्र ने कबूल किया कि वह तथा उसके दोस्त आशीश उर्फ मिंटी व जितेंद्र कुमार उर्फ काला निवासी बलबेहड़ा जिला पटियाला स्मैक पीने के आदी है। 2 अगस्त शाम के समय तीनों ने स्मैक पी, फिर कलोनी निवासी व्यक्ति के घर चोरी की योजना बनाई। उसकी पत्नी को अपने घर से दुकान पर जाते हुए देख लिया। योजना अनुसार तीनों रविंद्र की स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर उसके मकान नजदीक पहुंचे, जहां मेन गेट पर ताला लगा हुआ था। जितेंद्र को बाइक के पास निगरानी के लिए छोड़कर वे दोनों दीवार फांदकर मकान के अंदर घुसे तथा मकान व अलमारियों के ताले तोड़ मकान में रखे तीन बेगों में चोरीशुदा सामान डालकर बाइक पर फरार हो गये, जहां से उनका साथी जितेंद्र पैदल भाग गया था। चोरीशुदा जेवरात व नकदी सहित आरोपी पटियाला, मोहाली, चंडीगढ़ के होटलों में ठहरे।