फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में समय से कार्रवाई ना करने पर गिरी गाज

नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में समय से कार्रवाई ना करने पर गिरी गाज

Mon, 14 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में समय से कार्रवाई ना करने पर गिरी गाज
महिला एएसआई सस्पेंड, एएसआई लाइन हाजिर और एसए का तबादला
विज्ञापन

गांव ट्योंठा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में समय से कार्रवाई न करने पर एसपी ने की कार्रवाई
- इसी मामले में रविवार को पंचायत में सरपंच पर चाकू से हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव ट्योंठा में रविवार को पंचायत में सरपंच पर हुए हमले के बाद घटनाक्रम से जुड़ी कई बातें सामने आईं। जिसमें दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मामले में समय पर कार्रवाई न करने पर एसपी ने महिला एएसआई को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक एएसआई को लाइन हाजिर किया गया है। वहीं पूंडरी पुलिस थाने के एसए का तबादला कर दिया गया। देर रात्रि हमले में घायल हुए सरपंच के खिलाफ भी पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
घटनाक्रम के अनुसार 5 अगस्त को गांव ट्योंठा में रह रही यूपी निवासी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। मामले में जिस व्यक्ति के घर यूपी निवासी उक्त परिवार रह रहा था उस व्यक्ति ने रविवार को पंचायत बुलाई थी। जिसमें वह स्पष्ट करना चाहता था कि इस मामले में कोई अन्य अप्रिय घटना होती है तो वह जिम्मेवार नहीं होगा। मामले में सरपंच सहित पुलिस कर्मचारियों को भी बुलाया गया था। इसी बीच सरपंच पर दो युवकों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में पूंडरी पुलिस प्रदीप ऊर्फ काकू व साहिल के खिलाफ सरपंच पर हमला करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। वहीं दूसरी ओर प्रदीप की शिकायत पर पूंडरी पुलिस ने सरपंच के खिलाफ रिवॉल्वर से यूपी निवासी दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की मां को धमकाने और उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उस पूरे प्रकरण में नाबालिग की मां के बयान दर्ज करने में देरी व जांच में देरी करने पर एसपी ने रविवार देर रात्रि महिला एएसआई हरप्रीत कौर को सस्पेंड कर दिया। वहीं लापरवाही बरतने पर पूंडरी थाने में कार्यरत एएसआई जयभगवान को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही थाने के एसए जसबीर का तबादला सामान्य ड्यूटी में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस मामले में सोमवार को पूंडरी पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने आरोपी मेवा राम निवासी डेल जिला बदायूं यूपी को गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। जांच सही ढंग से न करने के मामले में महिला एएसआई हरप्रीत को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा पूंडरी थाने के एएसआई को लाइन हाजिर व एसए को हटा कर जनरल ड्यूटी में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed