{"_id":"595500ad4f1c1bea318b4619","slug":"161498742957-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी छीनी, बंधक बनाकर जींद रोड सुनसान जगह पर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी छीनी, बंधक बनाकर जींद रोड सुनसान जगह पर छोड़ा
Updated Thu, 29 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी छीनी, बंधक बनाकर जींद रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ा
सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज जांच सीआईए को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड रोड से रात करीब 9 बजे चार व्यक्ति एक स्कॉर्पियो छीनकर फरार हो गए। आरोपियों ने कार चालक से चाबी छीनकर उसको बंधक बना लिया और जींद रोड पर एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। सिविल लाइन पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला के गांव नाभा निवासी जगजीत ने बताया कि वह 27 जून को पटियाला से गांव हाबड़ी में कंबाइन के पैसे लेने के लिए आ रहे थे। ढांड रोड पर एक कार आकर सामने रुकी। जिसमें से चार युवक उतरकर आए और धमकी देकर उससे गाड़ी छीन ली। उसके साथ उसका दोस्त चरण सिंह, ड्राइवर रणजीत सिंह था। आरोपियों ने ड्राइवर से गाड़ी की चाबी छीन ली और गाड़ी में बैठाकर जींद रोड पर सुनसान जगह पर उनको बंधक बनाए रखा। उनमें एक मनोज नाम का आरोपी भी था। वे किसी तरह मनोज व उसके साथियों को चकमा देकर वहां से भाग निकले। जगजीत सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मनोज व उसके तीन साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
एसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपा है। अभी तक गाड़ी व आरोपियों का पता नहीं चल पाया है।