फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सीआईए-टू ने किया इंटरस्टेट मोबाइल स्नेचर गैंग का भंडाफोड़

सीआईए-टू ने किया इंटरस्टेट मोबाइल स्नेचर गैंग का भंडाफोड़

Tue, 02 Jul 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-टू ने किया इंटरस्टेट मोबाइल स्नेचर गैंग का भंडाफोड़
कैथल। सीआईए-2 पुलिस ने सायंकालीन गश्त के दौरान माता गुजरी चौक खरकां से 3 आरोपी काबू किए हैं। जो सतराना पंजाब की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से कैथल से छीना गया एक मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा इस प्रकार की अन्य वारदातों को अंजाम देना भी कबूला गया। तीनों आरोपी सोमवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत मेें भेज दिए गये, जिन्हें मोबाइल स्नैचिंग के दूसरे मामले में माननीय न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट जारी करवा कर नियमानुसार कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में सायंकालीन गश्त कर रही सहायक उपनिरीक्षक उज्ज्वल सिंह की टीम ने माता गुजरी चौक खरकां पर पंजाब की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे संदिग्ध मंजीत, गुलशन कुमार व बंटी कुमार वासीयान सतराना को काबू किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 12 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसे उन्होंने 19 दिसंबर को विवेकानंद स्कूल के नजदीक से झपटना कबूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed