{"_id":"5d1799cc8ebc3e3cd728f86d","slug":"156182776719-kaithal-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई व एक घायल हो गया। मामलों में पुलिस ने ट्रैक्टर व कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वार्ड नंबर एक राजौंद निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 जून को उनके परिवार से लखन सिंह किसी काम से बाहर गया था। वापस आते समय जब वह गांव संतोख माजरा के पास पहुंचा तो वहां राजौंद के ही रहने वाले सुरेंद्र ने तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसकी छाती के ऊपर से निकल गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। वे उसे कैथल नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई नरेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
वहीं गांव फतेहपुर निवासी बलराज ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि 27 जून को वह अपनी कार में सवार होकर गांव में ही किसी काम से जा रहा था। वहां किसी अज्ञात कैंटर चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने एएसआई महीपाल को मामले की जांच सौंपी है।