फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सात साल की नाबालिग बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास

सात साल की नाबालिग बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास

Sat, 29 Jun 2019 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
सात साल की नाबालिग बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास
पूंडरी। क्षेत्र के एक गांव में एक सात वर्षीय बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने कहा कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी सात साल की बेटी बस स्टेंड के पास खेल रही थी। जब वह अपनी बच्ची को तलाश करता हुआ बस स्टेंड की ओर आया तो उसे बस स्टेंड के नजदीक स्थित गन्ने के खेत में उसे उसकी बच्ची की आवाज सुनाई दी। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो युवक मलखान उसकी सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। उसने शोर मचाया तो शोर सुनकर आस-पास से गांव वाले भी आ गए और सभी ने मिलकर उस युवक को काबू किया। गांव वाले युवक को पुलिस स्टेशन पूंडरी ले गए। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 511 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed