फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मिशन एडमिशन: आवेदन प्रकिया के साथ शुरू हुई प्रमाण पत्रों की जांच

मिशन एडमिशन: आवेदन प्रकिया के साथ शुरू हुई प्रमाण पत्रों की जांच

Fri, 21 Jun 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: आवेदन प्रकिया के साथ शुरू हुई प्रमाण पत्रों की जांच
कैथल। मिशन एडमिशन के साथ दाखिलों के लिए आवेदन प्रक्रिया में शुक्रवार को कॉलेजों में विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान आवेदन कर चुके विद्यार्थियों ने दसवीं व 12वीं की अंक तालिका के प्रमाण पत्र के साथ, रिहायशी प्रमाण पत्रों व स्कूल से मिले माइग्रेशन सर्टिफिकेट की जांच की। प्रमाण पत्रों की जांच के लिए आरकेएसडी कॉलेज, आईजी महिला कॉलेज और राजकीय कॉलेज में दाखिला कमेटी ने अलग से डेस्क लगाई और यहां आने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की। इस दौरान कॉलेजों में प्रमाण पत्रों की जांच कराते समय कई विद्यार्थियों के पास रिहायशी प्रमाण पत्र व स्कूलों में छुट्टी होने के कारण माइग्रेशन सर्टिफिकेट न मिलने से परेशानी हुई। जिससे पहले उनके प्रमाण पत्रों की जांच नहीं हो पाई। वहीं इस मामले में कॉलेज स्टाफ की ओर से भी यही हवाला दिया कि ये डीएससी के नियम है जिस कारण वे प्रमाण पत्रों की जांच के बिना आवेदन स्वीकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड छोड़कर अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच :-
दाखिला प्रक्रिया में आवेदन के दौरान प्रमाणा पत्रों की जांच में हरियाणा बोर्ड से 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को छूट दी गई है। प्रमाण पत्रों की जांच केवल हरियाणा बोर्ड को छोड़कर अन्य बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की ही की जा रही है।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में दाखिला कमेटी के सदस्य प्रोफेसर डॉ. विनय सिंघल, डॉ. राकेश मित्तल, अमित गुप्ता, राजेश जैन, गौतम सहित अन्य ने प्रमाण पत्रों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग के हैं आदेश :-
इस समस्या पर आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके गोयल ने बताया कि यह आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए है। इस पर कॉलेज किसी भी प्रकार से कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। अभी प्रमाण पत्रों की जांच के लिए छह दिन शेष हैं। विद्यार्थी परेशान न हो वे अपने स्कूल से माइग्रेशन सर्टिफिकेट और तहसील कार्यालय से रिहायशी प्रमाण पत्र बनवा लें।
दाखिलों के लिए आवदेन को अब बचे केवल सात दिन :-
दाखिलों के लिए शुक्रवार के बाद अब आवेदन करने के लिए केवल सात दिन ही बचे हैं। जिसको लेकर अब प्रमाण पत्रों की जांच शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को और अधिक भीड़ कालेजों में जुटने लगी है।
शुक्रवार को आरकेएसडी कॉलेज में कुल 2770 आवेदन आए। जिसमें बीए के लिए 1551, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस के लिए 152, बीकॉम एडिड के लिए 428, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 241, बीएससी कंप्यूटर साइंस के लिए 78, बीएससी मेडिकल के लिए 104, बीबीए के लिए 59, बीसीए के लिए 63, बीएससी इलेक्ट्रानिक्स के लिए 33 आवेदन आए।
आईजी महिला कॉलेज में कुल 1359 आवेदन आए। जिसमें बीए के लिए 799 आवेदन, बीकॉम के लिए 275 आवेदन, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 126 आवेदन, बीएससी कंप्यूटर साइंस के लिए 32 आवेदन, बीएससी मेडिकल के लिए 68 आवेदन, बीएएमसी के लिए 33 आवेदन, बीसीए के लिए 26 आवेदन जमा हुए।


डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय कॉलेज में बीकॉम में 217, बीटीएम में 46, बीबीए में 46, बीसीए में 48, बीएएमसी में 31, बीएससी नॉन मेडिकल 135, बीएससी कंप्यूटर सांइस के लिए 42 आवेदन व बीएससी मेडिकल के लिए 65 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed