{"_id":"5ceac932bdec22071e6d6a36","slug":"15588908515-kaithal-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में आठ आरोपी किए काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में आठ आरोपी किए काबू
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कैथल। मारपीट, जान से मारने की धमकी व तोड़फोड़ करने के 3 मामलों में पुलिस ने 8 आरोपियों को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। थाना शहर पुलिस के एचसी प्रभात सिंह ने आरोपी मोहित, कर्ण व उनके पिता पवन सभी निवासी अर्जुन नगर को इसी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विवाहिता सुनीता रानी के साथ मारपीट के आरोप में काबू किया है। महिला की शिकायत के अनुसार उसने घर में ही करियाना दुकान कर रखी है, जिसकी मरम्मत के लिए दुकान के सामने ईंटों का चट्ठा लगाया हुआ था, जिनको उठाने को कहते हुए आरोपियों द्वारा 11 मई की शाम महिला के साथ मारपीट की गई। एक अन्य मामले में बलराज नगर निवासी 60 वर्षीय लीला देवी तथा उसके पुत्र के साथ 24 फरवरी की रात मारपीट करते हुए गली में खड़ी उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ने के आरोप में सिविल लाईन पुलिस के एचसी रनदीप सिंह ने इसी कालोनी के आरोपी अनिल उर्फ लीला को काबू कर लिया। एक अन्य मामले में थाना राजौंद पुलिस के एसआई रमेश चंद्र ने रोहेडा मोड़ राजौंद निवासी दिलेर व उसके 3 अन्य नाबालिग साथियों से मारपीट मामले में पूछताछ की है। आरोपियों द्वारा राज मिस्त्री का धंधा करने वाले माता वाली गली राजौंद निवासी मुमजान के साथ 23 दिसंबर की शाम मारपीट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।