{"_id":"5ceac92cbdec220788128060","slug":"15588908451115-kaithal-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के तीन मामलों में 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट के तीन मामलों में 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
कैथल। मारपीट के तीन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में शक्ति नगर निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिंटा, लारा, संदीप व दो-तीन अन्य लोगों ने उसे घेर कर डंडों से पीटा। शोर मचाने पर उसका भाई जितेंद्र, उसकी मां व भाभी उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। लोगों आता देख आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव संगतपुरा निवासी रणजीत ने शहर थाना में शिकायत दी है कि 22 मई रात को वह फास्ट कार्ड लेने गया था। वहां जसवंत व अजय से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। इस संबंध में शिकायत देने के लिए वह अपने भाई मनोज व माता के साथ बाइक लेकर शहर में आ रहा था। जब वे मानस रोड ड्रेन के पास पहुंचे तो गांव के महीपाल, प्रमोद, गोल्डी, महाबीर व जसवंत बाइक लेकर वहां आए और उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उन पर चाकू व गंडासी से हमला कर दिया। राहगीरों के इकट्ठे होने से आरोपी मौके से धमकी देकर फरार हो गए। एचसी गुरदान ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मारपीट के ही तीसरे मामले में गांव हरिगढ़ निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह गांव में दुकान कर कोल्ड ड्रिंक्स बेचता है। 23 मई को गांव करोड़ा निवासी मनजीत वहां आया और दुकान में कोई और सामान बेचने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों के साथ दुकान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मनजीत, दीपा, धूपा, गोगी, लव व अन्य युवकों ने मिलकर उसे पीटा व घायल कर दिया। एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।