{"_id":"5ce82900bdec22078775c38c","slug":"15587187711811-kaithal-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामलों में 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट के दो मामलों में 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मारपीट करने के दो मामलों में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव रामगढ़ पांडवा निवासी जितेंद्र ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि उसने पिछले वर्ष उसकी जमीन गांव के ही पवन को ठेके पर दी थी, लेकिन इस बार जमीन नहीं दी। इस समय वह कैथल शहर में रहता है। 22 मई को वह गाड़ी लेकर गांव में गया था। वहां गली में उसे संजू मिला, जिसने लड़ाई झगड़ा करने की नीयत से जमीन को ठेके पर न देने का दबाव बनाया। संजू ने कहा जो सफेदे के पेड़ उसके खेत में खड़े हैं, उनको उपर से काट दे। इससे उनके खेत में बनी नाली खराब हो रही है। मना करने पर उनकी तकरार बढ़ गई और संजू ने पास में अपनी दुकान से डंडा लाकर उसपर वार कर दिया। बचाव करते हुए वह गली से भाग गया। बाद में संजू, हरपाल, विक्की, जयबीर, नफिया, सतीश व पवन लाठी, डंडे व भाले लेकर उसके पीछे लग गए। गांव खरक के खेतों में सतीश व पवन ने उसेे लाठी व डंडो से पीटा। शोर मचाने पर लोगों को आता देख वे दोनों उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। अरोपियों ने उसकी गाड़ी से 34100 रुपये भी चुरा लिए। एचसी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जां शुरू कर दी है।
- दूसरे मामले में ढांड थाना के तहत आने वाले एक गांव की महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा विशाल गांव में अंडे की रेहड़ी लगाता है। 22 मई रात को उसकी रेहड़ी पर गांव के प्रवीन, अर्जुन, आजाद व सुबा राम आए और अपशब्द कहने लगे। रोकने पर आरोपियों ने उससे व उसके बेटे से मारपीट की। एचसी सोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।