फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल

कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल

Fri, 24 May 2019 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से पिता की मौत, बेटी घायल
कैथल। कार की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी 15 वर्षीय बेटी घायल हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव ग्योंग निवासी कृष्ण कुमार ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि 22 मई को उसका भाई वेदप्रकाश अपनी बाइक लेकर रिश्तेदारी में पूंडरी जा रहा था। उसके पीछे वेदप्रकाश की लडक़ी प्रियंका बैठी थी। जब वह गांव सांपली खेड़ी के पास बाईपास पर पहुंचा तो एक कार चालक ने तेजगति और लापरवाही से से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वेदप्रकाश व प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें देख कार चालक मौके से भाग गया। दोनों को इलाज के लिए कैथल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वेदप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। प्रिंयका को इलाज के लिए चंडीगढ़ रैफर कर दिया। एचसी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed