{"_id":"59f22d2b4f1c1b6e548b92bc","slug":"151509043499-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को राम राम कर पांच हजार लेकर भागा युवक, लोगों ने किया किया मौके पर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को राम राम कर पांच हजार लेकर भागा युवक, लोगों ने किया किया मौके पर काबू
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम-राम कर पांच हजार लेकर भागा युवक, लोगों ने किया काबू
कैथल। शहर में बीज खरीदने आए किसान से दिन-दहाड़े पांच हजार रुपये छीनने के मामले में शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पीआरओ ने बताया कि थाना शहर पुलिस के एएसआई अशोक कुमार ने अंबाला रोड नजदीक इलाहबाद बैंक से करीब 35 वर्षीय आरोपी राजेश निवासी कठवाड़ को धारा 379ए तहत गिरफ्तार किया गया है।
गांव हरसौला निवासी करीब 70 वर्षीय किसान पाला राम जब अंबाला रोड के बीज-खाद कार्यालय में बरसीम बीज खरीदने आया तो उसे जानकारी मिली कि यह दफ्तार जिला परिषद में चला गया। वहां से वह बीज खरीदने कार्यालय पहुंचने के लिए जब दोपहर बाद करीब 3 बजे अंबाला रोड स्थित इलाहाबाद बैंक नजदीक पहुंचा तो एक युवक ने राम-राम करते हुए बुजुर्ग से दो-दो हजार रुपये करंसी नोटों के छुट्टे करने की अर्ज की गई। किसान ने अपनी जेब से 500-500 रुपये के सभी 5000 रुपये निकाले तो आरोपी नकदी झपटते हुए एक गली में भागने लगा। प्रवक्ता ने बताया कि किसान ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया वहां मौजूद कुछ नव युवकों ने बहादुरी का परिचय देते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान राजेश के रुप में हुई। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को एएसआई अशोक कुमार ने गिरफ्तार कर लिया गया।