फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख 60 हजार का चूना लगाया

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख 60 हजार का चूना लगाया

Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख 60 हजार का चूना लगाया
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख 60 हजार का चूना लगाया
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। यहां एक व्यक्ति को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 7 लाख 60 हजार रुपये का चूना लगाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में राम नगर भूना गांव निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार कुरुक्षेत्र निवासी मुख्तयार सिंह ने बताया कि करनाल के गांव निगदु निवासी शिव कुमार उर्फ सोनू विदेश लोगों को विदेश भेजने के लिए बतौर एजेंट काम करता है। कुरुक्षेत्र में पटियाला बैंक कालोनी में उसका कार्यालय है।

उसके बाद वे उससे मिले। उसने उसे विदेश भेजने के नाम पर 7 लाख 60 हजार रुपये की मांग की। उसने 1 अक्टूबर 2017 को अपने ही घर पर उसे 50 हजार रुपये व पासपोर्ट दे दिया। इसके बाद 9 अक्टूबर 2017 को उसने विदेश भेज दिया। इस दौरान 4500 यूरो उसके पास थी। 10 अक्टूबर 2017 को वह सर्बिया पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद आरोपी का उसके पास फोन आया कि जो करेंसी उसके पास है वह उसके मिलने वालों को दे दो ये लोग ही आगे पहुंचाएंगे। इसके बाद उसने 4500 यूरो एजेंट को दे दिए। वहां उसे होटल में ठहराया गया। आरोपी शिव कुमार उसके घर गांव भूना गया। जहां उसके पिता से साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए और कहा कि इसके बाद जल्द ही उसे सर्बिया से आस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। वहां आरोपियों ने उसे 40-45 दिनों तक रखा। जब उसने कहा कि उसे आस्ट्रेलिया क्यों नहीं भेज रहे हो तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह मुश्किल हालातों का सामना करते हुए वह वापस स्वदेश लौटा। वापस लौटने के बाद जब उसने उससे रुपये वापस देने को कहा तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिस कारण मजबूरन पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed