फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   शक्ति नगर से एक नाबालिग व एक कॉलोनी से युवती का अपहरण

शक्ति नगर से एक नाबालिग व एक कॉलोनी से युवती का अपहरण

Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
शक्ति नगर से एक नाबालिग व एक कॉलोनी से युवती का अपहरण
एक नाबालिग लड़के व युवती का अपहरण
विज्ञापन

कैथल। अपहरण के दो मामलों में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के व एक महिला का अपहरण कर लिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर निवासी बंटी ने बताया कि 16 मार्च की सुबह 10 बजे उसके 15 वर्षीय भाई जगप्रीत का किसी ने अपहरण कर लिया। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में एक कॉलोनी से एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि 19 मार्च को किसी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। एसआई रणधीर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed