फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पंचायत कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

पंचायत कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 15 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
पंचायत कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
पंचायत कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। ब्लाक पंचायत एवं विकास कार्यालय का लिपिक सचिन कुमार शुक्रवार को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। सचिन यह रिश्वत मनरेगा के तहत नहरों की सफाई में लगे कुछ मजदूरों की सेवा बचाए रखने के एवज में वसूल रहा था। गांव खरौदी निवासी मजदूर धर्मपाल ने विजिलेंस को शिकायत की थी। शुक्रवार को पहले से ही तय गुप्त कार्यक्रम के तहत विजिलेंस की टीम चीका आई और जैसे ही धर्मपाल ने पांच हजार रुपये की राशि क्लर्क सचिन को सौंपे उसे तुरंत दबोच लिया गया।
गांव खरौदी के रहने वाले धर्मपाल ने बताया कि वह मनरेगा के तहत नहरों की सफाई में लगा है। धर्मपाल ने विजिलेंस अंबाला को एक शिकायत दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बैठे एक अधिकारी व कर्मचारी उससे तथा अन्य मजदूरों से नजराने की मांग करते हैं। न देने की सूरत में काम से निकालने की धमकियां दे रहे हैं। उसने इसकी शिकायत विजलेंस में की थी।
विज्ञापन

विजिलेंस इंसपेक्टर विक्रांत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी व एक अन्य शख्स के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपी सचिन को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed