फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ठंडी बीयर को लेकर हुए विवाद में तीन पर हमला

ठंडी बीयर को लेकर हुए विवाद में तीन पर हमला

Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
ठंडी बीयर को लेकर हुए विवाद में तीन पर हमला
ठंडी बीयर को लेकर हुए विवाद में तीन पर हमला
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला, पीड़ितों की हालत गंभीर, पीजीआई रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित एक शराब के ठेके पर ठंडी बीयर को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों पर हमला कर दिया गया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया है।

पटियाला जिला के गांव सतराना निवासी लविंद्र पाल ने बताया कि पातड़ा में उसकी चाय की दुकान है। शनिवार रात को वह अपने दोस्त निशान सिंह, इंद्रजीत सिंह व बलकार के साथ खरकां रोड स्थित हरियाणा के बॉॅर्डर पर शराब पीने आया था। जहां ठंडी बियर न मिलने पर उनकी ठेके के करिंदों के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद रात नौ बजे करिंदों ने फोन करके अपने 10-12 साथियों को बुला लिया। बोलेरो गाड़ी में आए अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें लोहे की रॉड व तेजधार हथियारों से पीटकर घायल कर दिया। मारपीट के बाद उन्हें गुहला थाना में ले जाया गया। जहां वे एक घंटा रहे। गंभीर चोटों के कारण हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें गुहला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से डॉक्टरों ने राजेंद्रा अस्पताल पटियाला और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। गुहला थाना पुलिस ने 10-12 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच एएसआई राजिंद्र सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed