फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मारपीट में तीन व्यक्ति हुए घायल

मारपीट में तीन व्यक्ति हुए घायल

Thu, 24 Jan 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
मारपीट में तीन व्यक्ति  हुए घायल
मारपीट में तीन व्यक्ति हुए घायल
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कैलरम निवासी बलराज सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। एक माह पहले उसके पड़ोसी जोगी राम के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। जिसका पंचायत में निपटारा भी हो गया था। इसके बाद भी जोगी राम उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश को लेकर 12 जनवरी की रात को जोगी राम अपने दोनों लड़कों नानकू व गोगली व दो अन्य दीपू व महेंद्र के साथ उनके घर पर आया। और गाली गलौच करने लगे। उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में आए उसके रिश्तेदार सतपाल व विनोद वासी नगुरा जिला जींद को भी काफी चोटें आई हैं। इलाज के लिए तीनों को सरकारी अस्पताल कैथल में दाखिल करवाया गया है। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed