फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में पुलिस ने एक दिन ओर रिमांड हासिल किया

भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में पुलिस ने एक दिन ओर रिमांड हासिल किया

Tue, 23 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में पुलिस ने एक दिन ओर रिमांड हासिल किया
भ्रूण लिंग जांच करने के मामले में पुलिस ने एक दिन ओर रिमांड हासिल किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए भ्रण लिंग की जांच करने के मामले में गांव मलिक पुर के सरपंच का पुलिस ने एक ओर दिन का रिमांड हासिल किया है। 22 जनवरी को पुलिस ने अदालत से आरोपी का एक दिन रिमांड हासिल किया था। लेकिन पुलिस को एक दिन में ठोस सबूत हाथ नहीं चढ़़े है। पुलिस भ्रण जांच करने वाले सरगना व मशीन का पकडने के लिए एक दिन ओर पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले में पुलिस ने गांव मलिकपुर के सरपंच धर्मपाल को गिरफ्तार किया
स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी एक्ट की प्रभारी डॉ. नीलम कक्कड़ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गांव का सरपंच ही लिंग जांच करवाता है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम का गठन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक नकली महिला ग्राहक बनाकर सरपंच के पास भेजी। विभाग को सूचना मिली कि गांव मलिकपुर का सरपंच धर्मपाल हरियाण-पंजाब बार्ड पर स्थित किसी गांव में लिंग जांच करवाने का धंधा करता है। इस सूचना के आधार पर विभाग ने महिला ग्राहक को तैयार कर आरोपी सरपंच से संपर्क किया। सरपंच ने इस काम के लिए 24 हजार रुपये मांगे। सरपंच महिला को लेकर लिंग जांच के लिए रवाना हुआ। गांव अजीमगढ़ से कच्चे रास्ते से वह लिंग जांच के लिए गया। इस बीच रास्ते में भी उसने एक महिला को गाड़ी में बैठाया। वहां से आरोपी उसको गांव छन्ना में लेकर चला गया। जैसे ही वह लिंग जांच करवाकर वापस आया तो सीआइए टू पुलिस टीम ने आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गुहला थाना एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया पुलिस ने आरोपी सरपंच का पुलिस ने एक दिन रिमांड हासिल किया। पुलिस अदालत से पुलिस ने एक ओर दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed