फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   दो बोरियों में 2 बोरियों में 42 किलो

दो बोरियों में 2 बोरियों में 42 किलो

Fri, 27 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो बोरियों में 2 बोरियों में 42 किलो
दो बोरियों में 42 किलो 850 ग्राम डोडापोस्त बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने एक तस्कर को काबू करते हुए गाड़ी की डिग्गी से 2 बोरियों में 42 किलो 850 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया है। पुलिस ने जिसकी कीमत करीब एक लाख 70 हजार रुपये आंकी है। आरोपी राजस्थान से नशा खरीद कर पंजाब में सप्लाई करता था। साथ ही वह सीकर राजस्थान सेे करीब 3 लाख रुपये लूटने के मामले में सजा का दोषी है। जो 2 महीने पहले ही जयपुर उच्च न्यायालय से जमानत हासिल करके बाहर आया था। उसके खिलाफ हरियाणा व राजस्थान की अदालतों में विभिन्न 5 संगीन मामले विचाराधीन चल रहे है। 26 अक्टूबर को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर सिंह की अगुवाई में नशा तस्करी निरोधक सैल के एएसआई सुभाष चंद, एएसआई जोगेंद्र सिंह, तिलकराज, हैड कांस्टेबल राज सिंह, विक्रम सिंह व दर्शन सिंह की टीम गस्त कर गदला रोड पर थी। वहां पर सायं पांच बजे पुलिस जब डेरा ज्ञान सिंह के नजदीक पहुंची तो पट्टी अफगान की तरफ से आई एक सफेद रंग की गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखकर गाड़ी वापस भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने सरकारी गाड़ी से रास्ता रोककर चालक धर्मेंद्र उर्फ धर्मा उर्फ धर्मबीर निवासी फैजलपुर सोनीपत को काबू किया गया। गाड़ी में नशीला पदार्थ होने के संदेह होने पर डीएसपी मुख्यालय तरुण कुमार सैनी को बुलाया गया। आरोपी धर्मेंद्र से गाड़ी की डिग्गी खुलवाई गई जिसमें 2 बोरी मिली। एक बोरी से 21 किलो 400 ग्राम व दूसरी से 21 किलो 450 ग्राम सहित कुल 42 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। तस्कर राजस्थान से करीब 1500 रुपये किलो की दर से नशा खरीद कर पंजाब में करीब 4 हजार रुपये किलो के भाव सप्लाई करने का काम करता था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा व राजस्थान में काफी संख्या में संगीन मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें से थाना पानीपत, सदर गोहाना, झज्झर, पटौदी तथा मालाखेडा जिला अलवर राजस्थान में ट्रेक्टर चोरी, लूट की योजना, कार चोरी व शस्त्र अधिनियम के दर्ज मामले न्यायालय में विचाराधीन चल रहे हैं। आरोपी सीकर राजस्थान से करीब 3 लाख रुपये लूट मामले में अदालत से 10 वर्ष कारावास का सजायाफ्ता भी है। जो करीब दो माह पहले ही जयपुर उच्च न्यायालय से जमानत हासिल कर बाहर आया था। थाना शहर में मामला दर्ज कर आरोपी को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


लूट के मामले में 10 वर्ष की सजा किया गया है आरोपी
फोटो नंबर- 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed