फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हत्या के बाद अपनी बुआ के घर रुके थे दोनों आरोपी

हत्या के बाद अपनी बुआ के घर रुके थे दोनों आरोपी

Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद अपनी बुआ के घर रुके थे दोनों आरोपी
हत्या के बाद अपनी बुआ के घर रुके थे दोनों आरोपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सीआईए-2 पुलिस ने रिमांड के दौरान अपने जीजा की हत्या के आरोपी दोनों सगे भाइयों के कब्जे से लूटी गई मोबाइल और स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि, हत्या और लूट को अंजाम देने के बाद आरोपी बुआ के घर पर रूके थे। मोबाइल पंजाब के मुनक गांव गेलयां में आरोपियों की बुआ के मकान से बरामद किया गया। वहीं हत्या के बाद लूटी गई स्कूटी खंड़ेबाद (जिला लहरा घग्गा पंजाब) में आरोपियों की दूसरी बुआ के मकान से बरामद किया गया।
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-टू पुलिस के एएसआई रामबीर की ओर से सगे भाई दिलबाग उर्फ बाग्गी व सुनील उर्फ शीलू निवासी डिंडौत (जिला जींद) को गिरफ्तार कर 24 अक्तूबर को अदालत से एक दिन के लिए रिमांड पर लिया था। सीआईए-2 के सब-इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में एएसआई रामबीर, राजेंद्र, हेडकांस्टेबल राजबीर व एचसी रविंद्र की टीम की ओर से आरोपियों की निशानदेही पर खंडेबाद पंजाब से स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन

यह था मामला
एसपी ने बताया 18 अक्तूबर की शाम कालू वाली गामड़ी कैथल निवासी पंकज कुमार पिहोवा चौक से अपना कोई निजी कार्य निपटा कर घर जा रहा था। करीब 7:45 बजे जब उसने खुराना रोड ड्रेन पुल के नजदीक मोड़ पर स्कूटी धीमी की तो दो अज्ञात युवक पिस्तौल के बल पर स्कूटी लूटकर भाग गए। इससे पहले दोनों आरोपियों द्वारा जवाहर पार्क कैथल में अवैध कट्टो से फायर करते हुए बलेंद्र निवासी कोयल ही हत्या कर दी गई थी, जबकि आरोपियों की बहन गोली नहीं लगने कारण बच गई। दोनों आरोपी करीब 3 वर्ष पहले अपनी बहन द्वारा किए गए प्रेेम विवाह से खफा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed