{"_id":"59c162104f1c1b36688b58ca","slug":"131505845776-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग लेने आए युवक रास्ता रोककर पर रंजिशन हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग लेने आए युवक रास्ता रोककर पर रंजिशन हमला
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग लेने आए युवक पर हमला
कैथल। कोचिंग लेने आए युवक पर रंजिश में हमला करने का मामला सामने आया है। गांव डोहर निवासी मनदीप ने सिटी पुलिस को शिकायत में बताया कि एक कार में आए 4 युवकों ने उसका रास्ता रोककर उस पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मनदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका गांव के ही विनोद के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। इसके बाद विनोद मेरे साथ व उसके परिवार के साथ रंजिश रख रहा था। 15 सितंबर को वह अंबाला रोड स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए दोपहर में गांव रसूलपुर निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर विश्वकर्मा चौक से पिहोवा चौक की तरफ जा रहा था। तभी एक कार उनकी बाइक के आगे आकर रुकी। कार से 4 युवकों ने उतरते ही उस पर व उसके दोस्त गुरजंट पर डंडे, बिंडो व सरिये से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विनोद, सुखबीर निवासी गांव डोहर व 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।