फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सड़क हादसे में घायल एक युवती ने तोड़ा दम, दो की हालात गंभीर, केस दर्ज

सड़क हादसे में घायल एक युवती ने तोड़ा दम, दो की हालात गंभीर, केस दर्ज

Mon, 18 Feb 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल एक युवती ने तोड़ा दम, दो की हालात गंभीर, केस दर्ज
सड़क हादसे में घायल एक युवती ने तोड़ा दम, दो की हालात गंभीर, केस दर्ज
विज्ञापन

शनिवार शाम अंबाला रोड पर हुआ था हादसा, मृतका आरकेएसडी कॉलेज में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत थी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार शाम अंबाला रोड पर कार व स्कूटी की टक्कर में घायल तीन युवतियों में से एक की देर रात मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

गांधी नगर निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि इस हादसे में उसकी लड़की सोनिया की मौत हुई है। सोनिया आरकेएसडी कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। शनिवार को उसकी लड़की अपनी ड्यूटी खत्म करके सहेली आशा व आस्था के साथ स्कूटी से होकर घर आ रही थी। इस दौरान विश्वकर्मा चौक के पास किसी अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे के बारे में पता चलते ही वह भी मौके पर पहुंच गया था। जहां देखा कि तीनों ही घायल अवस्था में पड़ी थी। बाद में तीनों को शाह अस्पताल में इलाज के लिए ले गया। जिसमें से देर रात उसकी लड़की सोनिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed