फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   फ्रांस भेजने के नाम पर

फ्रांस भेजने के नाम पर

Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
फ्रांस भेजने के नाम पर
फ्रांस भेजने के नाम पर 8 लाख 50 हजार रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

कैथल। चीका क्षेत्र में गांव सींह निवासी एक युवक के साथ फ्रांस भेजने के नाम पर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव सींह निवासी महाबीर सिंह ने बताया कि कृष्ण सिंह (जतिन फोटो स्टूडियो) व बलजीत कुमार निवासी गांव हरिगढ़ किंगन ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उसका बेटा निर्मल सिंह विदेश जाने का इच्छुक था। कृष्ण सिंह व बलजीत सिंह ने कहा कि वे उसके बेटे को 8.50 लाख रुपये में फ्रांस भेज देंगे। लेकिन आरोपियों ने उसके बेटे को फ्रांस की बजाय 16 अगस्त 2016 को अर्मेनिया भेज दिया और कहा कि वे जल्द ही अर्मेनिया से फ्रांस भेज देंगे। आरोपी उसके बेटे को फ्रांस नहीं भेज पाए। आरोपियों ने उससे 8.50 लाख रुपये भी ले लिए। अक्तूबर 2016 में उसका बेटा इंडिया लौट आया है। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगे जाने पर जान से मारने की धमकी दी है। चीका पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed