फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   न्यायिक परिसर के निकट से चोरीशुदा बाइक सहित युवक काबू

न्यायिक परिसर के निकट से चोरीशुदा बाइक सहित युवक काबू

Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
न्यायिक परिसर के निकट से चोरीशुदा बाइक सहित युवक काबू
चोरी की बाइक के साथ युवक काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने न्यायिक परिसर के निकट से एक युवक को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ हिसार व अंबाला में इस प्रकार की चोरियों के काफी मामले दर्ज हैं। वह यमुनानगर में अपने किसी रिश्तेदार से वापस लौटते समय वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस के हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह की टीम द्वारा शाम करीब 5 बजे ढांड बाईपास चौक पर नाकाबंदी दौरान चोरी की बाइक पर सवार आरोपी रमेश कुमार उर्फ मेशी पुत्र सत्यवान सिंह निवासी बधावड़ जिला हिसार को काबू किया गया। आरोपी के कब्जा से सजुमा निवासी एडवोकेट चरण सिंह की चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई, जिसकी शिकायत अनुसार एक अक्तूबर की दोपहर उसकी बाइक अदालत परिसर स्थित लायर्स चेंबर गेट नं. 3 के सामने से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed