{"_id":"5bda01d3bdec226992758d79","slug":"121541013971-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही थीं एसएचओ महिला थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही थीं एसएचओ महिला थाना
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस की गाड़ी रोककर दुष्कर्म पीड़िता का बना रहा था वीडियो, युवक गिरफ्तार
कैथल। एक नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच कर रही महिला पुलिस थाने की प्रभारी निर्मला देवी की गाड़ी को ओवरटेक कर एक युवक ने नाबालिग का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में एसएचओ की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में एसएचओ इंस्पेक्टर निर्मला ने बताया कि गत 30 अक्तूबर की रात्रि 8.50 बजे वह हुडा सेक्टर 19 से अपनी सरकारी गाड़ी से जा रही थी। गाड़ी को हेड कांस्टेबल रूबी चला रही थी। उनके साथ गाड़ी में दुष्कर्म पीड़िता 10 साल की बच्ची थी। आरोपी कशिश निवासी हुडा सेक्टर 19 कैथल ने गाड़ी को रोककर उनकी व नाबालिग लड़की की वीडियो भी बनाई। बच्ची के साथ दुष्कर्म के केस में पोस्को एक्ट होने के कारण वे सिविल वर्दी में थी। महिला एसएचओ ने मामले की सूचना संबंधित थाने में दी। कुछ ही देर में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।