फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   बाजार में ज्वैलर्स के दुकान में चोरी प्रयास के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने खंगाले सर्राफा बाजार के सीसीटी

बाजार में ज्वैलर्स के दुकान में चोरी प्रयास के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने खंगाले सर्राफा बाजार के सीसीटी

Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बाजार में ज्वैलर्स के दुकान में चोरी प्रयास के मामले में सीआईए-वन पुलिस ने खंगाले सर्राफा बाजार के सीसीटी
सीआईए-वन ने खंगाले सर्राफा बाजार के सीसीटीवी
विज्ञापन


कैथल। रविवार की रात को सर्राफा बाजार में कटर व गैस सिलेंडर से दुकान का ताला व तिजोरी काटने के मामले में सीआईए-वन टीम ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सुबह के समय सीआईए-वन के कार्यकारी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अजीत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सीआईए-वन पुलिस ने आस-पास के लोगों से चोरों के मौके भागने के रास्ता का पता किया। जिसके बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के चेक किया। सब इंस्पेक्टर अजीत राय ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से ले रही है। टीम ने घटनास्थल का दौरा किया था। जल्द ही मामले का सुलझा लिया जाएगा। बाजार के घरों व दुकानों के लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं शहर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ ज्वैलर्स की दुकान में सामान क्षतिग्रस्त करने व गोल्ड व सिल्वर चोरी के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सोमवार को सर्राफा बाजार एसोसिएशन ने बाजार को बंद कर के प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया था। दुकानदार सुशील कुमार ने बताया कि सुबह व शाम को दो बार सीआईए-टीम मौके पर आई है। उन्होंने मामले में जल्द ही आरोपी को काबू करने के आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed