फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   जाली नोटों को मार्केट में चलाने के घुम रहे दो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस ने किया काबू

जाली नोटों को मार्केट में चलाने के घुम रहे दो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस ने किया काबू

Thu, 21 Dec 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
जाली नोटों को मार्केट में चलाने के घुम रहे दो आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस ने किया काबू
जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाली नोटों को मार्केट में चलाने की नीयत से घूम रहे गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए-टू ने काबू कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कमीशन की लालच में मार्केट में 2-2 हजार रुपये के जाली नोट खपाने की नीयत से घूम रहे थे। उनके कब्जे से 8 हजार रुपये की जाली करेंसी व इनोवा गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का तीन 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
एसपी आस्था मोदी ने बताया कि सीआईए-टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में टीम रात को कैथल से चीका जा रही थी। सीआईए-2 के हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व एचसी लखविंद्र ने उन्हें सूचना दी कि बलविंद्र उर्फ बिंद्र निवासी मंझेड़ी, जॉनी उर्फ हैप्पी निवासी बदसुई, गुलाब सिंह निवासी डेरा ककराली व राममेहर निवासी बिच्छियां द्वारा बनाया गया गिरोह चीका व आसपास क्षेत्र में नकली नोट सप्लाई करता है। सूचना मिली कि रात के समय बलविंद्र और जॉनी जाली नोट लेकर चीका चौक की तरफ से इनेवा गाड़ी से अनाज मंडी चीका की तरफ आने वाले हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने खरौदी मोड़ चीका राजबाहा के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच करना शुरू कर दिया गया। चीका चौक की तरफ से रात करीब 11:30 बजे आई इनोवा गाड़ी को रुकवाया गया। जिसमें 2 युवक सवार थे। पूछताछ के दौरान चालक की पहचान जॉनी और बलविंद्र के रूप में हुई। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी दौरान जॉनी की पैंट की जेब से 2-2 हजार रुपये के दो नकली नोट व बिंद्र की कमीज की जेब से 2-2 हजार रुपये के दो नकली नोट बरामद हुए। थाना चीका में मामला दर्ज कर 8000 रुपये के जाली नोट व इनोवा गाड़ी कब्जे में लेते हुए एएसआई हवासिंह ने दोनों आरोपियों धारा 489बी, 489सी तहत गिरफ्तार कर लिए गये।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की 4-5 साल से दोस्ती है। जिनकी लगभग 3-4 माह पहले गुलाब व राममेहर से मुलाकात हुई। जिन्होंने उनको बाजार में नकली नोट चलाने पर बराबर का कमीशन देने का लालच दिया तो दोनों उनके साथ जुड़ गए। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को उनके सरगना ने 2-2 हजार रुपये के 10-10 जाली करंसी नोटों सहित कुल 40 हजार की जाली नकदी थी। आरोपी बलविंद्र ने नोट पंजाब स्थित उसके ठिकाने पर जबकि आरोपी जॉनी ने पानीपत के गांव धर्मगढ़ में अपनी बहन के मकान में छिपाने कबूले हैं। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी व नकली नोटों को बरामद करने के लिए तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया
फोटो नंबर- 37
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed