फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नोटों की गड्डी में ऊपर व नीचे 500 के नोट लगाकर बीच में कागज रखते हुए नोट दोगुने करने का झांसा देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को पूछताछ के लिए न्यायालय से दो दिन के रिमांड पर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 90 हजार रुपये के 500 के नोटों के साथ बनाई गई 80 गड्डियां बरामद कीं, जिन्हें 40 लाख रुपये बताया जा रहा था। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। गिरोह का गोरखधंधा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महाबीर ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस के सब इंस्पेक्टर अजीत राय, हेड कांस्टेबल तरसेम कुमार, एचसी मंजीत सिंह व सिपाही देवेंद्र की टीम थाना सदर क्षेत्र में गश्त पर थी। टीम को सीआईए के कांस्टेबल मनीष कुमार ने सूचना दी कि एक स्विफ्ट कार में सवार गांव कनहेड़ी जिला फतेहाबाद निवासी राजबीर व सुनील और ढाबी टेक सिंह जिला जींद निवासी सोमी नोट के साइज के कागज काटकर गड्डी के ऊपर-नीचे असली 500 रुपये के नोट लगाते हुए काफी संख्या में बोगस नोटों की गड्डी लिए हुए हैं। जो कैथल से गांव बाबा लदाना की तरफ जाने वाले हैं। सीआईए-वन पुलिस ने बाबा लदाना सड़क पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद शहर की तरफ से स्विफ्ट गाड़ी आई जिसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने नाका तोड़ते हुए गाड़ी बाबा लदाना की तरफ भगा ली। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो हड़बड़ाए कार चालक ने गांव बाबा लदाना से कुछ पहले एक आवारा पशु को देखकर गाड़ी को कट मारा तो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इसके बाद मौके से पैदल फरार होने की कोशिश के दौरान तीनों आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर से एक पिट्ठू बैग बरामद हुआ, जिसके अंदर अखबार के 8 बंडलों में लिपटी हुई 500-500 रुपये के नोटों की 80 गड्डियां बरामद हुई। गड्डियों के ऊपर-नीचे असली नोट व बीच में 500 रुपये साइज के कागज के कटे हुए टुकड़े सेट किए हुए थे। नोटों की गड्डियों की आउटसाइड में मार्कर द्वारा निशान बनाकर असल गड्डी जैसा रूप दिया गया था। पुलिस ने थाना सदर मेें विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को सब इंस्पेक्टर अजीत राय द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि गिरोह का सरगना राजबीर कनहेड़ी करीब डेढ़ माह पहले ही पानीपत से इसी प्रकार की ठगी के मामले में जमानत लेकर बाहर आया है और किसी शिकार की तलाश में था। इनकी योजना किसी को 40 लाख रुपये की नकली गड्डियां देते हुए 20 लाख रुपये की असली करंसी नोट ठगने थी। लेकिन क्राइम ब्रांच के कारण यह कामयाब नहीं हो सका। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 21 में किराये का कमरा लिया हुआ है। जहां वे विभिन्न प्रकार के करंसी नोटों की कागज की गड्डियां तैयार करते हैं, वहां से इस प्रकार की अन्य तैयार गड्डियां बरामद करवा सकते हैं। सरगना राजबीर ने कबूला कि उन्होंने वहां कलर प्रिंटर की मदद से नोटों की कापी व आई प्रूफ वगैरह तैयार किए हुए हैं। जिसकी खेप यूपी में भेजनी है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 19 दिसंबर को अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जिनसे ठगी की अन्य वारदातों के बारे में खुलासा होने के अलावा इस प्रकार के बोगस जाली नोट बंडल बरामद होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-नोटों की गड्डी पर ऊपर व नीचे नोट लगाकर बीच में कागज रखकर देते थे झांसा
-पुलिस की टीम ने बरामद की 90 हजार के 500 के नोटों की मदद से बनाई गई 80 गड्डियां
-40 लाख रुपये बताकर दोगुने नोट करने के नाम पर थी लोगों को ठगने की योजना
-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में चल रहा है गोरखधंधा

फोटो नंबर- 1, 2, 3, 4, 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed