फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   छात्रों के विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी काबू

छात्रों के विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी काबू

Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के विवाद में जानलेवा हमले का आरोपी काबू
छात्रों पर हमले का आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। विद्यार्थियों की आपस में मामूली कहासुनी की रंजिश में पक्ष द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को चौकी पूंडरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जड़ौला निवासी ईशम सिंह के बयान पर 6 नवंबर को थाना पूंडरी में दर्ज मामले के अनुसार उसका भांजा रोबिन सिंह निवासी सिकंदर खेड़ी 3 नवंबर की दोपहर उपहार मार्केट पूंडरी में आया हुआ था, जहां हथियारों से लैस अज्ञात लड़कों ने उसको गंभीर चोटें मारी तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। सरकारी अस्पताल कैथल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पीजीआई चंडीगढ़ का रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ज्यादा तबियत खराब होने कारण उसे कुरुक्षेत्र के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया। मामले की जांच चौकी पूंडरी पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ईश्वर सिंह ने करते हुए आरोपी विक्रांत उर्फ काला निवासी खनौदा को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में लिप्त शेष आरोपियों की भी पहचान हो गई है और उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed