फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   परिवार के इकलौते चिराग की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

परिवार के इकलौते चिराग की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

Fri, 01 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
परिवार के इकलौते चिराग की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास
परिवार के इकलौते चिराग की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास
विज्ञापन

अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने सुनाई सजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मामूली रंजिशन के कारण परिवार के इकलौते चिराग की हत्या के दोषी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मारे गए युवक के माता-पिता की भी मौत हो चुकी थी। वह अपनी मौसेरी-मां का इकलौता सहारा था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदीप गोयल की अदालत ने वीरवार को दोषी दीपक निवासी कैलरम को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में कैलरम निवासी एक महिला के बयान पर केस दर्ज किया था। उसने बताया था कि 27 जून 2017 की शाम उसके घर पर गांव का ही एक व्यक्ति आया। उसने धमकी दी कि तुम्हारा लड़का सतनाम हमारी रिश्तेदारी की लड़की से फोन पर बात करता है, उसे समझा लेना। परंतु इसी शाम उलाहना देने गये व्यक्ति के पुत्र दीपक ने विधवा के 24 वर्षीय पुत्र सतनाम उर्फ सतनारायण का गांव के नजदीक तालाब किनारे रास्ता घेरकर मारपीट की गई। उसे उपचार के लिए कैथल लाया गया, वहां से रोहतक पीजीआई रेफर किए जाने के बाद उपचार के दौरान 5 जुलाई को सतनाम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सतनाम की सगी माता के स्वर्गवास के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी, परंतु उसकी मौसी को कोई बच्चा नहीं हुआ। इस बीच करीब 4 वर्ष पूर्व सतनाम के पिता की भी मौत हो चुकी थी तथा मौसी-बेटा इकट्ठे रहते थे। पुलिस द्वारा आरोपी दीपक 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया तथा जांच दौरान पुख्ता साक्ष्य एकत्र करने के बाद मामले का चालान तैयार कर अभियोग 30 अगस्त को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed