फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   गेहूं चोरी करने से रोका तो रेलवे पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल किया

गेहूं चोरी करने से रोका तो रेलवे पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल किया

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
गेहूं चोरी करने से रोका तो रेलवे पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल किया
कैथल। रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में से गेहूं चोरी कर रहे युवकों को रोकने पर अज्ञात युवकों ने दो पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दाखिल पुलिस कर्मचारी शीशपाल ने बताया कि वीरवार रात्रि रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से कुछ युवक गेहूं चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलते ही वह कर्मचारी दरबारा सिंह के साथ वहां पहुंचा तो आधा दर्जन युवकों नेे उन पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। बाद में कैथल पुलिस को भी सूचित किया गया। बाद में ये युवक यहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद उन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जींद रेलवे पुलिस थाने में इस संबंध में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed