फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   केबल टीवी नेटवर्क के कार्यालय में कर्मचारियों को जिंदा जलाने का प्रयास

केबल टीवी नेटवर्क के कार्यालय में कर्मचारियों को जिंदा जलाने का प्रयास

Sat, 29 Dec 2018 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
केबल टीवी नेटवर्क के कार्यालय में कर्मचारियों को जिंदा जलाने का प्रयास
केबल टीवी नेटवर्क के कार्यालय में कर्मचारियों को जिंदा जलाने का प्रयास
विज्ञापन

कैथल। एक केबल ऑपरेटर ने अंबाला रोड स्थित केबल टीवी नेटवर्क के मुख्य कार्यालय में दो कर्मचारियों को तेल छिड़कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में प्रबंधक सुरेंद्र कुमार और महाप्रबंधक विक्रम पूनिया ने बताया कि राजौंद में नरेंद्र राणा उनका केबल आपरेटर है। नरेंद्र सिंह करीब छह महीने से केबल टीवी का मासिक शुल्क अदा नहीं कर रहा है। इस समय नरेंद्र की तरफ करीब 3 लाख रुपये बकाया राशि है। बकाया भुगतान की बात करने के बहाने नरेन्द्र सिंह उनके कार्यालय में आया। हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की दो बोतलें थी। नरेंद्र ने यह ज्वलनशील पदार्थ कार्यालय में छिड़कने के साथ-साथ उन दोनों पर छिड़क दिया और लाइटर से आग लगाने का प्रयास किया लेकिन जैसे ही उसने लाइटर जलाना चाहा तो वह छूट कर जमीन पर गिर गया और दोनों ने किसी तरह नरेंद्र को पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच वह वहां से भागने में सफल हो गया। उन्होंने कहा कि आग लग जाती तो पूरा केबल नेटवर्क खाक हो जाता। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed