फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   विवाहिता ने वकील सहित दो अन्य का नाम लिखकर घर में फंदा लगाया

विवाहिता ने वकील सहित दो अन्य का नाम लिखकर घर में फंदा लगाया

Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने वकील सहित दो अन्य का नाम लिखकर घर में फंदा लगाया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार शाम घर में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे एक वकील सहित दो अन्य व्यक्तियों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की बात लिखी है। महिला के परिजनों ने कई घंटों तक अस्पताल में रोष जताया और सुसाइड नोट में जिम्मेदार आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने की बात से इनकार कर दिया। करीब तीन घंटे बाद डीएसपी के आश्वासन पर परिजन माने और शाम को मृतका का शव लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
मृतका के पति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया वह और उसका बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। कैथल निवासी संजय जिंदल उसका प्रतिद्वंद्वी होने के कारण उसे व्यापार के मामले में तंग करता था। उसके साथ किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ और जिंदल ने उसे व उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। इसके बाद थाने में समझौता भी हुआ। इस केस में वकील नरेश दलाल उनकी ओर से पैरवी कर रहे थे। बाद में वह विरोधियों के साथ मिल गया और उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा। इस कारण उसकी पत्नी ने शुक्रवार शाम सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में उसकी पत्नी ने वकील नरेश दलाल, संजय जिंदल व गोलू को जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस उनकी तुरंत गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन

उधर, मृतका का शनिवार को सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग थी कि वकील सहित दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी तक वे शव नहीं उठाएंगे। सूचना मिलने पर डीएसपी तरुण सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को बताया कि पुलिस छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसके बाद करीब 5 बजे परिजनों ने शव लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतीश कुमार ने कहा कि महिला द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर नरेश दलाल, संजय जिंदल व गोलू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी।
डीएसपी तरुण सैनी ने कहा कि परिजनों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह लिखा है सुसाइड नोट में
मैं अपनी इच्छा से सुसाइड करने जा रही हूं। आप बहुत अच्छे इंसान हो। मैं ही गंदी हूं। और थी। मैंने शायद दूसरों में प्यार ढूंढा। शायद मैं गलत थी। आप को नीचा गिराने के लिए मुझे यूज किया। फिर गोलू ने मेरे साथ कुछ नहीं किया पर इस ... (गाली) ने मुझे फोन पर ब्लैकमेल किया। पर मैं गलत नहीं थी। मैंने वकील नरेश 221डी नं. चेंबर नरेश दलाल से प्यार किया उसने मुझ से किया। उस पे हार मान कर मैं सुसाइड कर रही हूं। इस इंसान ने मैं वकील के तरीके से इस्तेमाल किया। प्यार की और ठोकर मार दी। आज मैं सिर्फ और सिर्फ वकील नरेश दलाल के प्यार में सुसाइड कर रही हूं। मुझे माफ करके अजय अपने बच्चों का ख्याल रखना। ऐसे लोग गंदे थे। गंदे है। ........ का फायदा उठा लिया। वकील नरेश दलाल, संजय जिंदल व गोलू ने। आप सही हो। ... (पति) आई लव यू (इंग्लिश में लिखा)। शराब पीनी संजय जिंदल ने सिखाई। दिन रात दोनों ने यूज किया।
सब ... (गाली) संजय जिंदल व नरेश दलाल 221 चैंबर मेरी मौत का कारण बनेे। बहुत टार्चर किया। मेरा शरीर यूज किया। फिर मेरी बदनामी की। फिर मैं टूट गई थी। नरेश दलाल आपके घर आता था। उल्टा-उल्टा बोलने लगा। संजय जिंदल को कुछ मत कहो। मैं उस से 10 हजार लेके तुम्हे दें दूंगा। समझौता कर लूंगा। ....... गंदी नहीं थी पर अजय, वकील व संजय मिले हुए हैं। तब तक बात ना मानना। इनसे मेरी लड़ाई। लडूंगा। मैं गलत ना थी। ना हूं। ये ... (गाली) हैं। ... (गाली) रहेंगे। बाकी तेरे मेरे हमसफर सब ठीक है और रहेंगे।

सुसाइड करने से 15 मिनट पहले पति को फोन किया था
कहा- वकील से बात कर लो और घर जल्दी आ जाओ
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। वकील सहित दो अन्य को मौत का जिम्मेवार मान कर सुसाइड करने से पहले मृतका ने अपने पति को 15 मिनट पहले फोन किया था। इसमें उसने वकील से हो रही परेशानी का जिक्र करते हुए जल्दी घर आने को कहा था।
मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन ने फंदा लगाने से करीब 15 मिनट पहले अपने पति को फोन किया था। जिसमें उसने कहा था कि आप घर जल्दी आ जाओ। वकील मुझे बार-बार तंग कर रहा है। आप जल्दी घर आकर वकील को समझाओ। फोन करने के बाद जब पति घर पहुंचा तो उसकी पत्नी पंखे पर फंदे से लटकी मिली। मृतका के चार बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा व तीन बेटियां है। बड़ा बेटा 23 वर्ष, एक बेटी 17, एक 8 तो सबसे छोटी बेटी 4 वर्ष की है। मृतका के भाई ने बताया कि झगड़ा होने के बाद समझौता हुआ तो उसके बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर उसे परेशान करने में लगे थे। जिस पर उसकी बहन ने उसे होली के एक दिन पहले बुलाया था और अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए इस समस्या का समाधान करने के लिए कहा था। मृतका के भाई ने एक महिला पुलिस कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि महिला पुलिस कर्मी आरोपियों का साथ न देती तो उसकी बहन आत्महत्या न करती।




संशोधित समाचार.........

विवाहिता ने वकील सहित दो अन्य का नाम लिखकर फंदे पर झूली, मौत
- सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण वकील से प्यार करने की बात लिखी, कहा- पति के व्यापार में प्रतिद्वंद्वी के साथ मिलकर वकील ने किया शारीरिक शोषण, सुसाइड नोट में एक अन्य व्यक्ति का भी जिक्र

फोटो संख्या-5 से 8
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed