{"_id":"5e178f668ebc3e87a8206f6b","slug":"crime-police-truck-kaithal-news-knl181404182","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चोरी में लिप्त तीनों आरोपी काबु, चोरीशुदा ट्रक पहले ही बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चोरी में लिप्त तीनों आरोपी काबु, चोरीशुदा ट्रक पहले ही बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में शामिल तीन आरोपियों को काबू किया है। चोरी का ट्रक पहले ही पुलिस द्वारा खनौरी पंजाब से बरामद किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक का जैक व राड बेचकर प्राप्त की गई 600 रुपये नकदी भी बरामद कर ली गई।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी अमित कुमार की शिकायत पर इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। इस दौरान खनौरी पंजाब में चोरी का ट्रक को बेचने की नीयत से घूम रहे आरोपी पुलिस को देखकर पकड़े जाने के भय से ट्रक छोड़कर फरार हो गए, तथा पुलिस द्वारा ट्रक कब्जे में लिया जा चुका है। थाना सिविल लाइन प्रबंधक सबइंस्पेक्टर बीरभान की अगुवाई में मामले की जांच हवलदार विनोद कुमार द्वारा करते हुए आरोपी अमरजीत व राजकुमार दोनों निवासी थे। नेवल तथा आरोपी शीशपाल निवासी जसवंती को काबू कर लिया गया। पूछताछ में बताया कि पैसे की जरूरत के चलते उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ट्रक ले जाते समय रास्ते में चोरी किए ट्रक से एक जैक व रॉड एक अन्य राहगीर ट्रक चालक को एक हजार रुपये में बेच दी। आरोपियों के कब्जे से 600 रुपये बरामद कर लिए गये, जबकि शेष 400 रुपये वे खर्च कर चुके थे। आरोपियों से पूछताछ करते हुए पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।