सीआईए-टू पुलिस ने वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे शातिर आरोपी को 315 बोर अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मारपीट और जानलेवा हमला करने के 2 अन्य मामलों में आरोपी की तलाश कर रही थी।
सीआईए-2 प्रभारी एसआई सत्यवान की अगुवाई में हेडकांस्टेबल जसमेर सिंह, एचसी लखविंद्र सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार व निर्मल सिंह की टीम सांयकालीन गश्त के दौरान सेक्टर 18 राजनगर कालोनी रोड पर मौजूद थी। यहां से सूचना मिली कि डेरा सच्चा सौदा सत्संग भवन के पास दीपक उर्फ पंडित निवासी राजनगर कालोनी कैथल असला लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। संदिग्ध युवक कॉलोनी में पहुंचने वाला था, जिसे पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध लोडेड पिस्तौल और 4 कारतूस किए। उस पर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी व उसके अन्य साथियों ने दिनांक 18 अक्तूबर को प्रवीन निवासी शिव कॉलोनी कैथल का रास्ता घेरकर जान से मारने की धमकी देकर जातिसूचक गाली देते हुए चोटें पहुंचाई थी। इसके अलावा आरोपी 24 अक्टूबर को अमनदीप निवासी देवीगढ रोड बलराज नगर कैथल के साथ नीलकंठ ढाबा के पास जातिसूचक गालियां देकर उसकी गाड़ी की तोड़फोड़ करते हुए प्राणघातक हमला करके फरार हो गए थे। डीएसपी हैडक्वार्टर कुलवंत सिंह ने आरोपी दीपक को इन मामलों में भी गिरफ्तार कर लिया।