फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

लूट व चोरी के अलग-अलग 4 मामलों में आधा दर्जन आरोपी गिरफतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस ने चोरी व लूट के 4 मामलों में 6 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से लूट व चोरी के समान समेत नकदी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 फरवरी की रात राजस्थान के गांव हीरा की ढाणी निवासी ज्ञाना राम से 2 हजार रुपये नकदी तथा दो मोबाइल फोन लूट ले गयेे। पुलिस ने मामले में गांव कतलहेड़ी वासी नवप्रीत को काबू किया। पूछताछ के दौरान उसके पास से लूट का मोबाइल फोन तथा वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की पहचान कर ली गई।
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल मनोज कुमार की टीम ने अंबाला रोड पर बाइक सवार साहिल उर्फ मोगली वासी वाल्मिकी बस्ती रेलवे रोड कैथल को काबू किया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से बरामद बाइक रेलवे स्टेशन उसी कॉलोनी के भरत की पाई गई, जिसे 5 जून को लोहार मार्केट कैथल से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया था। वहीं, थाना ढांड पुलिस के एचसी बलजोर सिंह द्वारा पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी अनिल वासी पिहोवा रोड ढांड के कब्जे से पुलिस रिमांड के दौरान राजकुमार की सब्जी मंडी ढांड से 11 मई को चुराई बाइक के कुछ पार्ट्स उसके मकान से बरामद किये हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा अंकुश वासी चुहड़माजरा, अंकित व नरेंद्र दोनों वासी पबनावा को भी काबू कर लिया गया। अंकुश के कब्जे से अनिल द्वारा चुराई बाइक के कुछ पार्ट्स तथा कागजात बरामद किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed