फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पेक्स चेयरमैन सहित दो की दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
बुधवार सुबह गांव हरिगढ़-किंगन के समीप एक कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में दो मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया था, जहां पर दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चीका थाना के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि हरिगढ़-किंगन निवासी साधु सिंह (70) व रामकला (66) अपने घर से मोटरसाइकिल पर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी बीच पिहोवा से चीका की तरफ आ रही गाड़ी के अनियंत्रित हो जाने के कारण गांव हरिगढ़-किंगन के निकट आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गए। कार चालक को भी मामूली चोटें आई है। तेज गति में होने के कारण गाड़ी पलट गई। घायल मोटर साइकिल सवारों को चीका प्राथमिक उपचार के बाद पटियाला रेफर कर दिया गया था। जिनमें से एक ने अमर अस्पताल व दूसरे ने राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में जाकर दम तोड़ दिया। मरने वाले दोनों व्यक्ति हरिगढ़ गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक दोनों हरिगढ़-किंगन निवासी पैक्स के चेयरमैन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed