फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   crime

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रमी संग मिलकर पति को उतार दिया मौत के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
अवैध संबंधों के बारे में पता लगने पर पत्नी ने गांव सेगा निवासी 20 वर्षीय प्रेमी सुभाष उर्फ राहुल के साथ मिलकर सोमवार को पति कृष्ण कुमार की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विरेंद्र विज ने बताया कि रविवार की रात युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए काकौत-पिलनी ड्रेन के पास फेंकने के मामले में तितरम थाना प्रबंधक द्वारा मृतक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे आरोपी के कब्जे से हत्या इस्तेमाल चाकू व गाड़ी बरामद करने के लिए आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएगा। पिलनी निवासी संजय ने बताया था कि उसका भाई कृष्ण तीन नवंबर की शाम को घर से यह कहकर गया था कि थोड़ी देर बाद वापस आ जाएगा। परंतु वह वापस नहीं आया। चार नवंबर की सुबह काकौत-पिलनी सीमा पर ड्रेन पर झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ। उसकी गर्दन की दाई तरफ चाकू के निशान थे। डीएसपी विरेंद्र सांगवान की अगुवाई में मामले की जांच कर रहे तितरम थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर मुकेश बेनिवाल ने बताया कि आरोपी सुभाष उर्फ राहुल ने कबूला है कि गत नवंबर 2018 में उसके बड़े भाई को लड़का हुआ था, जिसकी पार्टी देने के दौरान उसकी पिलनी निवासी कृष्ण से मुलाकात हुई थी। बाद में कृष्ण के घर उसका आना जाना शुरु हो गया। इस दौरान कृष्ण की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। पिछले कुछ दिनों से कृष्ण को उनके संबधों के बारे में शक हो गया था, जिसके चलते वह अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा था। इस पर महिला ने अपने प्रेमी को सूचना दी व दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। तीन नवंबर की शाम को आरोपी सुभाष उर्फ राहुल उसे पिलनी से गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया व दोनों ने काकौत में इकट्ठे शराब पी। नशा होने पर जब कृष्ण ने उनके संबधों के बारे में बातचीत करनी चाही तो आरोपी सुभाष ने चाकू से वार करके उसे घायल कर दिया और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। और बाद में शव को झाड़ियों में फेंककर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद आरोपी ने महिला को फोन पर सूचित कर दिया कि उसने वारदात को अंजाम दे दिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed