{"_id":"66df74cf6f4706d47f0a2004","slug":"cows-sitting-on-the-roads-become-a-cause-of-trouble-kaithal-news-c-18-1-knl1004-471618-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़कों पर बैठने वाले गोवंश बने परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़कों पर बैठने वाले गोवंश बने परेशानी का सबब
Tue, 10 Sep 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कलायत। शहर की ज्यादातर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश लोगों के लिए परेशानी और जाम का सबब बने हैं। इन पशुओं के शहर की सड़कों पर घूमने से वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती है। वहीं, गोवंश की लड़ाई से भी अक्सर लोग घायल हो जाते हैं।
शाम होते ही कैथल और कलायत नगर की सड़कों व गलियों पर गोवंश का कब्जा हो जाता है। रेलवे रोड पर जगह जगह सैंकड़ों बेसहारा व अन्य पशु आ जाते हैं इससे यातायात तो प्रभावित होता ही है। साथ ही पशु व आमजन भी चोटिल हो रहे हैं। कहीं-कहीं तो गोवंश की संख्या इतनी अधिक होती है कि चार पहिया वाहन वालों को अपने वाहन निकालने के लिए जगह ही नहीं मिलती। एक महीने पहले एक बुजुर्ग की जान चली गई थी वहीं महिला की हड्डी में चोट लगी थी।
गोवंश को सड़क से हटाकर वाहन को निकलना पड़ता है। तन्नू, भारती, ईश्वर शर्मा, प्रदीप व अमित का कहना है कि कई बार ये पशु हिंसक हो जाते हैं और लड़ते-लड़ते उनकी दुकानों तक आ जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक इनकी वजह से चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
रमन कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर बैठे गोवंश से बचा कर वे अपनी बाइक निकाल रहे थे कि एक सांड ने उनको टक्कर मार दी और वे बुरी तरह से चोटिल हो गए। उनके अलावा और भी कई लोग गोवंश के कारण से चोट खा चुके हैं।
कलायत नगर के लोगों ने सड़कों पर बैठे गोवंश की समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग प्रशासन से की है। नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने कहा कि इस समय बरसाती पानी के अलावा गोवंश नगर की बड़ी समस्या है।
फिलहाल नगरपालिका कार्यालय का पूरा स्टाफ बरसाती पानी की निकासी और चुनावों को लेकर व्यस्त है। गोवंश की समस्या के निपटान को लेकर गोशाला प्रबंधन कमेटी से बात की गई तो उन्होंने असमर्थता जताते हुए कहा कि पहले से ही गोशाला लबालब है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों की भी कमेटी बनाई जा रही है। प्रशासन व कमेटी संयुक्त रूप से गोशालाओं से मिल कर गोवंश को उनमें भिजवाने का प्रयास करेंगे।