{"_id":"631f9a4eceea0d464c3d9a9d","slug":"couple-returning-after-shopping-for-daughter-dies-in-a-painful-accident-kaithal-news-knl1209374128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के लिए खरीदारी कर लौट रहे दंपती की दर्दनाक हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी के लिए खरीदारी कर लौट रहे दंपती की दर्दनाक हादसे में मौत
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव पीडल में सोमवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। घायल बेटी को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सोमवार दोपहर बाद कांगथली के समीप पंजाब वेयर हाउस में कार्यरत डेरा गोबिंदपुरा निवासी 55 वर्षीय सतनाम सिंह अपनी पत्नी 48 वर्षीय मनजीत कौर व 17 वर्षीय बेटी कोमलप्रीत सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर चीका से खरीदारी करने के बाद घर वापस जा रहा था।
गांव पीडल के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कंटेनर से उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि 55 वर्षीय सतनाम सिंह व 48 वर्षीय मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। अब परिवार में कोमलप्रीत व उसका 12 वर्षीय छोटा भाई ही रह गया है।
गौरतलब है कि कोमलप्रीत का पिछले दिनों कनाडा का स्टडी वीजा आया था। बेटी को 20 सितंबर को कनाडा के लिए रवाना होना था। पिछले कई दिनों से पति पत्नी बेटी के लिए खरीददारी में जुटे थे लेकिन उन्हें नहीं पता था कि नियति को क्या मंजूर हैं। मृतक सतनाम सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी कोमलप्रीत का कनाडा का स्टडी वीजा लगा था, जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। रणजीत सिंह ने बताया कि उनका भाई और भाभी बेटी के लिए पिछले कई दिनों से खरीददारी में व्यस्त थे। उनका भाई, भाभी और भतीजी खरीददारी के बाद लगभग दो बजे गांव लौट रहे थे कि पीडल में अरमान होटल के पास पीछे से आ रहे एक कंटेनर चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस टक्कर में सतनाम सिंह व मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई है। गुहला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैथल भेज दिया।
विज्ञापन
गुहला थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि गांव पीडल के पास कंटेनर ने कुचले जाने से सतनाम सिंह व उनकी पत्नी मनजीत कौर की मौत हुई है व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। ट्रक को कब्जे में ले अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चालक जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।