फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Couple named for duping man of Rs 14 lakh on pretext of sending him to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने का झांसा देकर 14 लाख रुपये हड़पे, दंपती नामजद

Sat, 11 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Couple named for duping man of Rs 14 lakh on pretext of sending him to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हंसुमाजरा गांव निवासी एक युवक से कनाडा भेजने के नाम पर करीब 14 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के आधार पर गुहला थाना पुलिस ने जालंधर जिले के बूढीआमा गांव निवासी शैली और उसके पति सतनाम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हंसुमाजरा निवासी राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई के साले राहुल को कनाडा भेजने के नाम पर आरोपियों ने 21 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसमें 13 लाख रुपये अग्रिम और 8 लाख रुपये कनाडा पहुंचने के बाद देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने झांसा देकर अलग-अलग समय पर करीब 14 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के अनुसार जून 2023 में फगवाड़ा बस अड्डे पर बुलाकर आरोपियों ने पासपोर्ट, फोटो, हस्ताक्षरित खाली कागजात और करीब 3 लाख रुपये नकद भी ले लिए। इसके बाद उन्होंने जल्द वीजा लगवाने और रोजगार दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने करीब दो वर्षों तक वीजा प्रक्रिया में देरी का बहाना बनाकर उसे गुमराह किया। फरवरी 2025 में युवक को दिल्ली बुलाकर एक होटल में ठहराया गया, लेकिन एक माह बाद यह कहकर वापस भेज दिया गया कि वीजा में दिक्कत आ रही है। वह लगातार बातों से झांसा देते रहे।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में उन्होंने कनाडा भेजने से साफ इन्कार कर दिया।


शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कबूतरबाजी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं और वे लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगते रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, उसके 14 लाख रुपये वापस दिलवाए जाएं और पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज बरामद कर उसे न्याय दिलाया जाए।

गुहला थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed